भरमौर (महिंद्र पटियाल, संवाददाता),
बाल- विकास परियोजना विभाग भरमौर द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी शशी ठाकुर द्वारा अनाथ बच्चों को पात्रता प्रमाण – पत्र वितरित किये गए व उनके द्वारा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई | जिसका मुख्य उदेश्य 0 से 27 वर्ष के अनाथ बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए निशुल्क कोचिंग, विवाह के लिए दो लाख आर्थिक सहायता उपलब्ध करना हैं | इस योजना के अन्तर्गत अनाथ बच्चों को रहने के लिए आवास, भूमिहीन बच्चों को 3 विस्वा जमीन,उतम शिक्षा प्राप्त करने के लिए निशुल्क कोचिंग, व्यवसायिक प्रशिक्षण विवाह के लिए 2 लाख, व जो अनाथ बच्चे जो अपना खुद का स्टार्ट- अप शुरू करना चाहते हैं | उन्हें 2 लाख रुपए की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी | इस योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 101करोड रु का बजट निर्धारित किया गया है| इस अवसर पर बाल- विकास परियोजना अधिकारी भरमौर अमर सिंह वर्मा, जिला मिशन कोर्डिनेटर मनोहर नाथ, ब्लाक कोर्डिनेटर बिनोद कुमार व आंगनबाडी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर व 29 अनाथ बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई |
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…