मुख्य समाचार

खुद ही सीटी स्कैन करवाने को इंकार कर रहा मरीज : विभाग

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आइजीएमसी में मरीज का सीटी स्कैन न होने के कारण मरीजों को अस्पताल में परेशान होना पड़ रहा है। शोघी से आए मरीज सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार को सुबह से अपने सिटी स्कैन का इंतजार कर रहा है। पांच बजे तक भी उनका नंबर नहीं आया है। सुबह से लेकर वो सीटी स्कैन कमरे के बाहर टेस्ट करवाने के लिए इंतजार कर रहा है। मरीज बिना खाना खाएं टेस्ट करवाने के लिए इंतजार कर रहा है। इसके बावजूद उनका सिटी स्कैन नहीं किया गया। शाम को जब उन्होंने कहा कि उनका सीटी स्कैन के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे मरीज है, सुबह से बिना कुछ खाए पीए सीटी स्कैन के लिए इंतजार कर रहे हैं, स्टाफ डाक्टर पूछने तक के लिए तैयार नहीं हैं। शाम के समय तक सैकड़ों लोगों के सीटी स्कैन किए, लेकिन मुझे इस सुविधा से वंचित रखा है। बता दें कि अस्पताल में अमूमन ही सीटी स्कैन के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगती है। इस दौरान आपात काल में भी काफी मामले सीटी स्कैन के लिए पहुंचते हैं। सीटी स्कैन के लिए काफी लंबी तिथि मरीजों को मिलती है, इसके बावजूद उनका नंबर नहीं आता है तो उन्हें फिर से नई तिथि लेनी पड़ती है। गंभीर रुप से बीमार मरीजों की परेशानी ऐसे में कई गुना हो जाती है। वहीं मरीज सुनील कुमार शाम तक सीटी स्कैन न होने के चलते नाराज होकर धरने पर बैठे रहे। डाक्टर अनुपम झोपटा ने बताया कि इमरजेंसी मरीजों के सिटी स्कैन का करवाएं जा रहें थे। खुद इस मरीज की शिकायत सुनने के लिए मौके पर गई थी। मरीज से बातचीत की, जब मरीज को टेस्ट के लिए कहा गया तो मरीज ने मना कर दिया था। उन्होंने साफ किया कि इसमें अस्पताल प्रशासन व स्टाफ की कोई गलती नहीं हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

3 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

3 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

4 hours ago