मुख्य समाचार

धरोटी के निखिल चौहान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

ईमानदारी अब बहुत कम देखने को मिलती है, लेकिन कुछ लोग आज भी पूरी ईमानदारी से जी रहे हैं | ऐसा ही उदाहरण धरोटी के निखिल चौहान ने खोया हुआ पर्स उसके मालिक को लौटाकर दिया है | जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के प्रधान अरुण वशिष्ट का पर्स उस समय उनसे खो गया, जब वह अपने घर से राजगढ़ जा रहे थे | रास्ते में गिरे इस पर्स में अरुण वशिष्ट के कुछ पैसे और जरूरी कागजात थे | इसी बीच धरोटी के निवासी सुरेंद्र के बेटे निखिल चौहान को ये पर्स रास्ते में गिरा हुआ मिला | ये पर्स किसका है जब निखिल ने ये पता करने के लिए पर्स में आइडेंटिटी प्रूफ ढूंढा तो मालूम हुआ कि ये अरुण वशिष्ट का पर्स उनसे खो चुका है | इसके बाद अरुण वशिष्ट से बात करने पर निखिल चौहान ने पर्स उनके बताए दुकानदार के पास कागजात और पैसों सहित लौटा दिया | ये कार्य करके निखिल चौहान ने समाज में ईमानदारी की मिसाल पेश की है | आपसे उम्मीद करते हैं कि यदि आपको भी किसी की खोई हुई चीज मिले तो आप बिना किसी लालच के उसे वापिस लौटाएं और ईमानदारी को जिंदा रखें |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

4 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

22 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

24 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

24 hours ago