मुख्य समाचार

चायल में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना ने हिमाचल को किया शर्मसार : जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। चायल में प्रवासी महिला के साथ जो घटना सामने आई है उसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। देवभूमि में इस तरह की अमानवीयता की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। इस घटना ने पूरे प्रदेश की छवि को धूमिल करने का काम किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब ख़ामोश बैठने का वक़्त नहीं है। इस मामले में सरकार द्वारा सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए, आरोपितों को ऐसी सज़ा मिले की वह नज़ीर बने। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को मज़बूत करने के के लिए सख़्त कदम उठाने की आवश्यकता है। देवभूमि में इस तरह के घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन के अख़बार महिलाओं के साथ हुई बर्बरता से भरे पड़े हैं। दो दिन पहले औद्योगिक नगरी बद्दी में गैंगरेप का मामला सामने आया। इस मामले में हरियाणा की पंचकुला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके बद्दी की पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा। तब जाकर मामले में कार्रवाई हुई। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सोलन के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्यरत युवती ने अपने कार्यालय के ही सहकर्मी पर शोषण का आरोप लगाया। मामला समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद भी इस प्रकरण में सरकार की तरफ़ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई। सरकार द्वारा इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए थी, जिससे युवती को इंसाफ़ मिल सके। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार द्वार इस तरफ़ की चुप्पी भी आपराधिक प्रवृति के लोगों का मनोबल बढ़ाती है और इंसाफ़ के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों का मनोबल तोड़ती हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को अपराध पर नियंत्रण के लिए सख़्त कदम उठाने चाहिए, हर छोटे-बड़े अपराध की सरकार के लेवल पर मॉनिटरिंग हो। किसी भी प्रकार की घटना में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाले अपराधों पर सरकार विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि हिमाचल की छवि एक अपराध रहित राज्य के रूप में है। जहां देश भर के लोग पर्यटक और काम करने के लिए आते रहते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं प्रदेश की छवि पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि क़ानून व्यवस्था को भगवान के भरोसे न छोड़े। किसी प्रकार के अपराधी के ख़िलाफ़ सख़्ती से निपटे। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कुशल क्षेम भी जाना। उन्होंने मुख्यमंत्री के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

4 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

8 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

8 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago