मुख्य समाचार

छोग टाली विद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन जिला बाल  विज्ञान कांग्रेस के लिए

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के पांच विद्यार्थियों ने 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागु में आयोजित हुई राजगढ़ खंड की उप मंडलीय बाल विज्ञान कांग्रेस की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया । इस विद्यालय की छात्रा कनिका व आरुषि ने प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान, क्षितिज ठाकुर ने इनोवेटिव विज्ञान मॉडल में द्वितीय स्थान, अश्विन ठाकुर ने गणित ओलंपियाड में तृतीय स्थान तथा लवीश ठाकुर ने विज्ञान क्रिया गतिविधियों में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ठ उपलब्धि के लिए इनके प्रशिक्षक गणित स्नातक सुरेश ठाकुर तथा विज्ञान शिक्षिका अलका भलेईक की भरपूर प्रशंशा करते हुए विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पुंडीर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देश राज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, बी डी सी सदस्य कमलेश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर, राजूराम शर्मा, रामलाल सूर्या, रामलाल ठाकुर, एकता धीमान, ललिता, दलीप शर्मा तथा मीरा वर्मा एवम राजेंद्र चौहान ने आशा व्यक्त की कि यह विद्यार्थी जिला तथा राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago