मुख्य समाचार

नगर पंचायत राजगढ़ में ज्योति साहनी ने अध्यक्षा व कपिल ठाकुर ने लीउपाध्यक्ष पद की शपथ

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर के गिरी पार क्षेत्र के एकमात्र नगर पंचायत राजगढ़ में आज ज्योति साहनी ने अध्यक्षा व कपिल ठाकुर ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली | राजगढ़ एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने ज्योति साहनी और कपिल ठाकुर को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई | इस अवसर पर नप की अध्यक्षा ज्योति साहनी व उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि इस पद के लिय वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश उद्योग,आयुष एवं संसदीय मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार का धन्यवाद करते है | साथ ही पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की कोंग्रेस प्रत्याशी रही दयाल प्यारी व् पच्छाद मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहन, राजगढ़ कोंग्रेस शहर के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर सहित समस्त राजगढ़ नगर पंचयात की प्रबुद्ध जनता का धन्यवाद करते है | राजगढ़ नगर पंचयात की अध्यक्षा ज्योति साहनी ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता सबसे पहले अपने शहर को साफ़ सुथरा रखना होगी | शहर में लम्बे समय से कूड़े को फेकने की समस्या बनी हुई | आजतक क्षेत्र व आसपास कोई भी डंपिंग साईट नहीं है | राजगढ़ प्रशासन व आसपास की पंचायतों के साथ मीटिंग करके डंपिंग साईट के लिय जमीन देखि जाएगी | साथ ही राजगढ़ शहर के लोगो के पीने की पानी की समस्या का विभाग के साथ बातचीत करके समाधान किया जायगा |  गोरतलब हो की पिछले करीब पांच माह से चली राजनितिक उठापठक का अंत आज नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष  की शपथ के साथ अंत हो गया है |

इस दौरान कांग्रेस पार्टी से सम्बन्धित ज्योति साहनी अध्यक्ष पद पर आसीन हुई, तो उपाध्यक्ष की कुर्सी पर निर्दलीय चुनाव जीते कपिल ठाकुर आसीन हुए| काबिले जिक्र है कि नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रूबी कक्कड़ ने पद से त्याग पत्र दे कर कांग्रेस का दामन थाम  लिया था | जबकि उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें पदच्युत कर दिया गया था |साथ ही वार्ड नंबर छ में हुए चुनाव में काग्रेस समर्थित रणजीत सिंह के चुनाव जितने के बाद नये अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनना तय था | लेकिन स्थानीय विधयाक के मतदान के अधिकार से कांग्रेस की राहे आसान नहीं थी| तीन कांग्रेस सदस्यों सहित एक निर्द्लिये सदस्य के कारण संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में था लेकिन भाजपा के दो सदस्यों सहित विधयाक व् एक सदस्य जी आर मुसाफिर समर्थित की चोकड़ी कांग्रेस पार्टी के गले की फांस बन गई थी | जिसको लेकर पहले श्री रेणुका जी के  विधयाक  विनय कुमार ने मोर्चा संभाल और मुसाफिर समर्थित सुमन चौहान को अपने पाले में लाने के प्रयास शुरू किये | जिसमे उन्हें सफलता मिलती नजर नहीं आई | लेकिन अंतिम तीन दिनों में प्रदेश  सरकार के वरिष्ठ काबिना मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने राजगढ़ में डेरा डाल भाजपा का खेल बिगाड़ दिया |

मन्त्री और विधायक दोनों ने अंतिम क्षणों में पार्टी के नाते सुमन चौहान को अपने पक्ष में कर कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने की राहे आसन कर ली | ज्योति साहनी को अध्यक्ष व कपिल ठाकुर को उपाध्यक्ष बनने के बाद शहर में लोगो की गपशप शुरू हो चुकी है कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही नौजवान, उर्जावान है | इससे पहले जब दोनों अपने वार्डो में पार्षद थे तो दोनों ने ही अपने वार्डो में लोगो की समस्याओ का जल्दी ही समाधान किया है | यदि नव्युक्त अध्यक्षा ज्योति सहनी की बात की जाए तो इन्होने अपने वार्ड में कई गरीब महिलाओ के लिय निजी धन खर्च करके शोचालयो का निर्माण करवाया है और वही दूसरी और कपिल ठाकुर भी समाजिक कार्यो के लिय क्षेत्र में नम्बर एक पर आते है | उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर राजगढ़ में सफाई कर्मचारियों के साथ खुद सफाई करते नजर आते है | साथ ही कपिल ठाकुर ने बेसहारा गोवंश के लिय यशवंत नगर में बेसहारा पशुओ को गोशाला में रखा हुआ है |अध्यक्ष व उपाध्यक्ष राजगढ़ शहर के लिय क्या नया कर पाते है आना वाला समय ही बतायगा | प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति साहनी व उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए नगर पंचायत राजगढ़ के पार्षदगणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ के पार्षद सुमन चौहान व रंजीत सहित, सचिव नगर पंचायत राजगढ़ अभिनव शर्मा व अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

2 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

20 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

20 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

21 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

22 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

22 hours ago