मुख्य समाचार

दिव्यांग कल्याण संघ ने मंत्रियों से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा

सिरमौर (हेमंत चौहान),

दिव्यांग कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात की और उन्हें दिव्यांगो का मांगपत्र सौंपा । संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नेगी और महासचिव सुरेन्द्र कुमार ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि दिव्यांगो की कई मांगे ऐसी है जो वर्षों से लंबित हैं और जिसको पूरा करवाने हेतू उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों के मंत्रियों को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में दिव्यांग बस पास को राज्य से बाहर मान्य करने, दिव्यांग कोटे के रिक्त सभी पदों को शीघ्र भरने, दिव्यांग कर्मचारियों को पद्दोनती में आरक्षण देने व उनकी सेवानिवृति आयु साठ वर्ष करने, पंचायत चुनाव में महिलाओं व अन्य आरक्षित श्रेणियों की तर्ज पर उन्हें आरक्षण देने, व्हील चेयर दिव्यांगो को स्कूटी प्रदान करने, दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को अविलंब प्रभावी ढंग से लागू करने, सचिवालय में यूडीआईडी कार्ड पर ही प्रवेश देने, बेरोजगार दिव्यांगो को बीपीएल श्रेणी में लाने और पैंशन को बढ़ाने जैसी मांगे शामिल है । पदाधिकारियों ने राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात करके उन्हें दिव्यांगो का मांगपत्र सौंपकर मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है । साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री के कार्यालय में भी उक्त मांगपत्र सौंपा । पदाधिकारियों के इस डेलिगेशन में अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नेगी, महासचिव सुरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूंगेलाल, संयुक्त सचिव बेलीराम, प्रैस सचिव सीताराम नेगी और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य शामिल थे । संघ को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

21 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

24 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago