मुख्य समाचार

धौलाकुंआ और पावंटा की मंडियों में कुल 3255 मीट्रिक टन धान का हुआ क्रय-राजेश्वर गोयल

नाहन, 27 अक्तूबर,

हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस बार जिला सिरमौर में धान का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है और धौलाकुंआ और पावंटा साहिब की दोनों मण्ड़ियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा हेतु धान खरीद केन्द्रों में समूची व्यवस्था की गई है। हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्धक निदेशक राजेश्वर गोयल ने गत सांय धान खरीद केन्द्र धौलाकुआं और पांवटा साहिब के दौरे के अवसर पर यह जानकारी प्रदान की है। प्रबंधक निदेशक ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित विभागों जैसे कृषि विभाग तथा कृषि उपज विपणन समिति के अधिकारियों के साथ भी धान खरीद से सम्बन्धित विस्तार से चर्चा की।

राजेश्वर गोयल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य 48 घण्टे के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में डाला जा रहा है तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है है कि किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।प्रबन्ध निदेशक ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद केन्द्र धौलाकुआं व पांवटा साहिब में किसानों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को जाना व उसके निवारण हेतू निगम एवं कृषि विभाग तथा कृषि उपज विपणन समिति के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी दिये। उन्होंने खरीद केन्द्रों में धान की सफाई हेतू झरनों की संख्या बढ़ाने एवं अन्य ज़रूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने हेतु कृषि उपज विपणन समिति के उच्च अधिकारियों से भी बात की।

अपने प्रवास के दौरान प्रबन्धक निदेशक राजेश्वर गोयल ने चावल की मिलों का भी दौरा किया तथा उनकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और साथ ही निर्देश दिये कि धान से चावल बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे कि पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से निश्चित समय अवधि में पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस बार सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार धान से चावल बनाने के उपरान्त चावल को ‘‘फोर्टिफाई’’ किया जा रहा है, जिसके तहत चावल में सरकार द्वारा निर्धारित पोषक तत्वों को मिलाकर आम जनता को उपलब्ध करवाया जा सके। हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति के मण्डलीय प्रबन्धक सोलन विजय शर्मा तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक नाहन हुसन कश्यप व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

15 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

16 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

16 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

18 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

18 hours ago