राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट), सनौरा-नेरीपुल मार्ग पर आज ट्रक सुबह लगभग 4 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया | जानकारी के मुताबिक़ ट्रक नम्बर HP-62-2530 सडक पर अनियंत्रित होकर गहरी खायी में जा गिरा | जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान ट्रक में दो लोग सवार थे जिसमें से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी | सूत्रों के मुताबिक ट्रक चालक के साथ अन्य व्यक्ति जिसका नाम लोकराज है, उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी | पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर चालक विजय ने बताया कि वह ट्रक स्वयं चला रहा था व रास्ते पर आ रही अन्य गाड़ियों को रोक कर सहायता लेने की कोशिश की | चालक विजय जुब्बल जिला शिमला का रहने वाला है तथा इसके साथ लोकराज भी जुब्बल का रहने वाला था | पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है |
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…