राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट), बीती रात भारी बारिश के कारण राजगढ़ उप मण्डल के अन्तर्गत ग्राम पबियाना के दौलत राम के रिहाशी मकान की पिछली दीवार भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त हो गई तथा मकान के साथ लगती लकड़ी की किचन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे मकान में व किचन में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राजस्व विभाग ने नुक्सान का अनुमान करीब 124,000/- (एक लाख चौबिस हजार रुपये) आंका है। वहीँ राजगढ़-नाहन सड़क मार्ग भी भारी भूस्खलन होने के कारण कोट गाँव में पूरी तरह से बंद हो गया है | बता दें कि यह रोड पहले भी 25 सितम्बर को भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे लोक निर्माण विभाग ने दिनांक 1 अक्टूबर को कड़े परिश्रम के बाद यातायात के लिये बहाल कर दिया था। परन्तु आज दोबारा सड़क उसी जगह पर फिर से बन्द हो गई है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…