Categories: राजनीति

पच्छाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ में हुई बैठक के निर्णय पर लगाई मुहर

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

पच्छाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बार पुनः आज यहां भारी जनसमूह के साथ जी आर मुसाफिर को टिकट दिए जाने के 29 अगस्त को राजगढ़ में हुई बैठक के निर्णय पर मुहर लगाई। इतना ही नहीं साफ शब्दों में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि तथाकथित भाजपा से पेरा शूट से पार्टी में आई नेत्री को टिकट देती है तो इसी स्थिति में पच्छाद की जनता की आवाज के साथ चलते हुए पच्छाद का पार्टी कार्यकर्ता किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो जायेगे। जिसके लिए पार्टी हाईकमान जिम्मेदार होगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में नैना टिक्कर में आहूत हुई। जिसमे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पच्छाद में कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने इस बार पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से जी आर मुसाफिर को पार्टी का होने वाले विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए। इस विषय में सभी ने गत माह सोशल मीडिया, एवं मीडिया में आई खबरों से पता चला कि पच्छाद कांग्रेस कमेटी को भंग किया गया है। जिसे पुनः बहाल किए जाने की भी मांग की गई है। इस अवसर पर बेली राम शर्मा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, पूर्व जिप सदस्य इंदिरा कश्यप, प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस की उपाध्यक्ष उषा तोमर, जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य, जिला सेवा दल अध्यक्ष हरदेव राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम ठाकुर, जिला सोशल मिडिया अध्यक्ष मोनी ठाकुर, ए सी सेल के अध्यक्ष हरी दास बनोल्टा, विवेक शर्मा, नरपत ठाकुर, ज्ञान गौतम, रमेश चौहान, पूर्ण ठाकुर, सुषमा शर्मा, सूर्यकांत सेवल, प्रताप वर्मा, सोहन सिंह वर्मा, मदन ठाकुर, जाति राम कमल, धर्म सिंह, रणजोत ठाकुर, सेवा दल अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर सहित भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago