विधानसभा चुनाव के लिए रमेश शर्मा को दिया खुला समर्थन

चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर)

जनजातीय क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने आगामी 2022 विधानसभा चुनावों में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोक चुके रमेश शर्मा को खुला समर्थन देने की घोषणा कर दी है I उन्होंने  कहा कि मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि  स्वार्थ और सत्ता के लोभ की राजनीति करने वाले  लोगों ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है । भौगोलिक रूप से अति दुर्गम एवं  विकास की दृष्टि से अति पिछड़े भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के उज्जवल भविष्य के लिए रमेश शर्मा से बेहतर विकल्प और कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को निस्वार्थ भावना से काम करने वाले नेता की आवश्यकता है जो बिना किसी क्षेत्रीय एवं जातीय भेदभाव के कार्य करे एवं सभी  वर्गों को साथ लेकर चल सके। उन्होंने कहा कि बहुआयामी विकास के लिए शिक्षित एवं दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति को ही नेतृत्व  सौंपना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में रमेश शर्मा की भारी मतों से जीत होगी जिसका फायदा हर एक आम आदमी को होगा उन्होंने हर मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि भविष्य में एक स्वच्छ और ईमानदार छवि के व्यक्ति को ही विधानसभा जैसी पवित्र दहलीज पर पहुंचा कर इलाके का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago