कांगड़ा जिला में लंपी वायरस का कहर हुआ कम

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता)

लंपी वायरस ने देश भर पशुओं के जीवन को संकट मे डाला है लेकिन  जिला कांगड़ा में लंपी वायरस के मामलों की संख्या मे कमी आई है। जहां पहले प्रतिदिन करीब 15 सौ मामले प्रतिदिन सामने आ रहे थे वहीं अब यह आंकड़ा घटकर 300 से 350 तक पहुंच चुका है। बदलते मौसम के साथ लंपी वायरस के मामलों में थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है।  जानकारी देते हुए जिला कांगड़ा पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजीव धीमान ने बताया कि लंपी वायरस अब जिले में नियंत्रण दर में है। अभी तक कुल 32353 मामले सामने आ चुके है। जिसमें अभी तक लंपी वायरस से  1861 पशुओं की मृत्यु हुई है। 30 हजार से अधिक पशुओं  की वैक्सीनेशन की जा चुकी है। जिला कांगड़ा में 17 हजार से अधिक पशु लंपी वायरस से ठीक हो चुके हैं और रिकवरी डेट भी बेहतर हो रहा है उन्होंने कहा कि पशु मृत्यु पर विभाग द्वारा किसानों को डेथ सर्टिफिकेट और मुआवजा मुहैया कराया जा रहा है और अन्य पशु चिकित्सा संस्थानों को वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाने के लिए मंगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नए क्षेत्रों में लंपी वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं। जिस पर विभाग पूरी तरह से अपनी नजर बनाए हुए। उन्होंने कहा की यदि आवारा पशु वायरस से संक्रमित दिखे तुरंत प्रभाव से नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान को सूचित किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

13 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

14 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

14 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

14 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

17 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

18 hours ago