1अक्टूबर से शुरू होगा यूपीएससी का निशुल्क प्रशिक्षण : डॉ. प्रदीप

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता)

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय केंद्रीय धर्मशाला में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के सहयोग से डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति के 100 अभ्यर्थियों को यूपीएससी की परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है।  हालांकि कक्षाएं पहली अक्तूबर से ही प्रारंभ हो जाएंगी, जिसकी जानकारी धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अकादमिक एवं केंद्र के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी करेंगी।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल करेंगे। निशुल्क कोचिंग हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश के युवा अधिकारियों से भी मिलवाया जाएगा व अधिकारी अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ सांझा कर पाएंगे।

इसके लिए कुल 400 आवेदन आए हैं जिसमें से 72 छात्रों को चुना गया है। एसपी बंसल ने का कहना है की विवि प्रयास करेगा कि 100 विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाए। विवि ने कोचिंग को लेकर पूरा केलेंडर तैयार कर रखा है जिसके लिए तीन प्राध्यापकों की व्यवस्था केंद्र की ओर से की गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago