भगवान रघुनाथ के दर पर हाजिरी भरेंगे पीएम मोदी

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय दशहरा के अवसर पर भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को भी बिजली महादेव पहुंचेंगे। पीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के बाद अब प्रदेश सरकार भी पीएम के दौरे को लेकर सक्रिय हो गई है और कुल्लू प्रशासन के अधिकारियों को भी इस बारे निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस के अधिकारी बैठकर करने में जुट गए हैं और किस तरह से पीएम मोदी दशहरा उत्सव में भाग ले सकेंगे। उसके बारे में भी अब प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा तैयारियां करनी शुरू कर दी गई है। पीएम नरेन्‍द्र मोदी 25 साल के बाद कुल्‍लू की पहाड़‍ियों पर बने इस खूबसूरत मंदिर में जाएंगे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे। मोदी पांच अक्‍टूबर को हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले वह बिलासपुर में एम्‍स सहित अन्‍य परियोजनाओं की सौगात देंगे और शाम के समय कुल्‍लू आएंगे। कुल्लू प्रशासन ने भी बिजली महादेव मंदिर व हेलीपैड को जोड़ने के लिए वन विभाग के माध्यम से 800 मीटर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। पीएम मोदी करीब 24 साल बाद बिजली महादेव मंदिर जाएंगे। इससे पहले वह 1997 में बिजली महादेव गए थे। उस समय वह हिमाचल भाजपा के प्रभारी थे। प्रशासन की और से मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर हेलीपैड बनाया जाएगा और वन विभाग ने इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली है। हेलीपैड के निर्माण में तीन दिन लगेंगे। वन विभाग ने हेलीपैड व मंदिर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। सड़क पर अब सोलिंग की जा रही है और पीएम मोदी यहां वायुसेना के हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे। बताया जा रहा हैं कि बिजली महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद वह भुंतर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से ढालपुर मैदान जाएंगे। वहां अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर निकले वाली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भाग लेंगे यहां अन्य देवी देवताओं के दर्शन करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वापस भुंतर हवाई अड्डे जाएंगे और वहांं से हेलीकॉप्टर के माध्यम से वापस चंडीगढ़़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago