ठाकुर सिंह भरमौरी ने की भीड़ पलकों को उचित मुआवजा देने की मांग

भरमौर (ओपी शर्मा/ सब एडिटर )

तहसील होली के ग्रॉन्डा पंचायत के फेर नाला में बादल फटने से आई बाढ़ में 55 भेड़ बकरियां बहने की घटना को लेकर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने अति दुखद बताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रभावितों को जल्दी से जल्दी उचित मुआवजा दिया जाए व फौरी राहत के तौर पर अभी तक भी कुछ नहीं दिए जाने को लेकर उन्होंने हैरानी जताई है।पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि भरमौर में भेड़ पालन सौभाग्य का व्यवसाय है लेकिन इस तरह की प्राकृतिक आपदा आने के कारण जो पेड़ पलकों का नुकसान होता है उसकी भरपाई सरकार तुरंत करें ताकि यह व्यवसाय अधिक से अधिक आगे बढ़े। उन्होंने कहा है कि पूर्व में जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी तो राजा वीरभद्र सिंह की सरकार ने भेड़ पालन के लिए हर संभव सहायता की थी व भेड़ पालकों का व्यवसाय आगे बढ़े इसके लिए भी तत्कालीन प्रदेश सरकार ने भरपूर प्रयास किए थे। लेकिन वर्तमान सरकार भेड़ पालकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित कर रही है। उन्होंने बाढ़ में प्रभावित भेड़ पालक धनिया राम पुत्र टीपू राम व दिलीप चंद पुत्र पाल राम और जय सिंह पुत्र डुमणू राम को सरकार द्वारा तुरंत से तुरंत राहत राशि देने की मांग की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

11 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

11 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

11 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

13 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

15 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

15 hours ago