Categories: विमर्श

रविवार को होगी एनपीएस कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

आचार संहिता लगने से पूर्व  जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन का सिलसिला एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने आरंभ कर दिया है। जोकि मौजूदा सरकार अंतिम दिनों में उनके समर्थन एवं विरूद्ध जाने पर रणनीति तैयार की जाएगी। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल ने बताया कि समस्त कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली करने वाले दल के पक्ष में मतदान हेतु बनाई है रणनीति तैयार करना आरंभ कर दिया है। जिसमें महासंघ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जो भी दल ओपीएस बहाली करेगा,  कर्मचारी भी उसी दल का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी ने जिला के सभी कर्मचारी साथियों से अपील की है कि रविवार को विशेष बैठक महासंघ प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारी साथी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला अध्यक्ष ने बताया की इस बैठक में सभी राज्य कार्यकारिणी के जिला चंबा के पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी के  समस्त पदाधिकारियों और खंडों के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। जिला अध्यक्ष ने चम्बा शहर में रहने वाले सभी कर्मचारी साथियों से विशेष अपील की है कि इस बैठक में वे सभी शामिल हो। उन्होंने कहा कि  बैठक में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष *सौरव वैद *जिला प्रभारी चंबा पंकज  शर्मा, और राज्य सह सचिव अंकुर शर्मा विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

वहीं महासंघ के जिला  महासचिव विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक बचत भवन चम्बा में सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसी के चलते राज्य अध्यक्ष हर जिले में  विशेष बैठकें भी कर रहे हैं ताकि कर्मचारी हितकारी इस आंदोलन के अंतिम चरण में ही मौजूदा सरकार से ही ओपीएस बहाली की मांग को पूर्ण करवाया जा सके। जिसमें सरकार की ओर से केवल घोषणा नहीं बल्कि इस दिशा में धरातल पर कार्य नजर आना चाहिए। यदि मौजूदा सरकार ओपीएस बहाली करने में नाकाम रहती है तो कर्मचारी भी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे यह बात एकदम तय है, जिसे कोई नहीं बदल सकता है।

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

3 hours ago

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

20 hours ago

भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल डिवीजनल मैनेजर दिनेश शर्मा ने किया नाहन शाखा का भ्रमण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,निर्धारित…

23 hours ago

सोलन : पपलोल (कंडाघाट }की श्वेंता शर्मा ने JRF उत्तीर्ण कर रचा इतिहास।

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन के पपलोल क्षेत्र गांव रन्होग की…

23 hours ago

सोलन में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा…

23 hours ago

कसौली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पति सहित दो आरोपियों की साजिश बेनकाब

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), कसौली थाना क्षेत्र में हुई विवाहिता सुमन की…

23 hours ago