कानूनगो एवम पटवारी 26 सितम्बर को रहेंगे सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट)

संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम कानूनगो संघ हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि भू-व्यवस्था विभाग में पटवारी एवम कानूनगो के मात्र 712 पद स्वीकृत है जो सन् 1992 से यथावत है जबकि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों का राजस्व अभिलेख क्षीण अवस्था में है तथा कार्य भू-व्यवस्था (बन्दोबस्त) हुये लगभग 100 वर्षों से अधिक समय हो चुका है। अब जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक नवीन भू-व्यवस्था मण्डल मण्डी स्थित मण्डी सृजित किये जाने की अधिसूचना जारी की गई है, परन्तु क्षेत्रीय अधिकारियों एवम कर्मचारियों के नवीन पद स्वीकृत/सृजित नहीं किये गये हैं। संघ की चिरअवधि से लम्बित तकनीकी कर्मचारी घोषित करने, नायब तहसीलदार की पदोन्नती में कानूनगो का कोटा बढ़ाये जाने एवम भू-व्यवस्था विभाग में कार्यरत राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष भू-व्यवस्था भत्ता दिये जाने एवम हिमाचल प्रदेश सरकार के आश्वासन के बावजूद लम्बे समय से लम्बित हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की मूलभूत एवम जायज मांगों के समर्थन में संयुक्त भू व्यवस्था पटवारी एवम कानूनगो संघ हिमाचल प्रदेश ने निर्णय लिया है कि भू-व्यवस्था विभाग में कार्यरत पटवारी व कानूनगो 26 सितम्बर 2022 को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहकर सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर से 18 वर्षीय युवती लापता, कोचिंग के लिए निकली थी घर से

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल से 18…

1 hour ago

रेणुका जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी शराब और बीयर की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), गुप्त सूचना पर की गई नाकेबंदी के दौरान…

4 hours ago

हरिपुरधार की बेटियों का जलवा, शिलाई स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ चयन

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), खेल की दुनिया में हरिपुरधार की बेटियों ने…

4 hours ago

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पूफा-भतीजी की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। सराहां (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे…

18 hours ago

हिमाचल में मानसून मेहरबान, 4 जिलों में भारी बारिश का यैलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर इन दिनों मिला-जुला देखने को मिल…

20 hours ago

डिपुओं में सरसों का तेल 160 रुपये लीटर, चीनी और मलका दाल फिर गायब

ब्यूरो रिपोर्ट। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत प्रदेश के सस्ते राशन डिपुओं में इस…

20 hours ago