Categories: राजनीति

युवा विजय संकल्प रैली होगी ऐतिहासिक – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल आना हिमाचल वासियों के लिए गर्व की बात है। नरेंद्र मोदी का हिमाचल की जनता के प्रति स्नेह अद्भुत है और हिमाचल की जनता भी उनको बहुत प्यार करती है। मोदी जी का हिमाचल में घर घर तक का संपर्क है। प्रधानमंत्री का हिमाचल से गहरा नाता है। मुझे पूरा यकीन है कि भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा रैली भव्य ऐतिहासिक पूर्ण रूप से सफल होगी और मंडी में प्रधानमंत्री  को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आने वाले है। इस रैली में 1 लाख से भी ज्यादा युवा भाग लेने जा रहे है, इस रैली से भाजपा में नई ऊर्जा का संचार होगा, इस रैली में हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से 20 युवा भाग लेंगे। युवा संकल्प रैली से प्रदेश में काफी हल चल पैदा हुई है और यह प्रथम बार है कि एक प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने जा रहे है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बयानों से साफ दिख रहा है कि कांग्रेस वर्तमान समय में हताश है। कांग्रेस पार्टी की हिमाचल में जमीन खिसकता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा की सुखविंदर सिंह सुक्खू बताए कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने हिमाचल में कितना रोजगार दिया। केवल ब्यानबीर बन जनता को गुमराह करना बंद करे सुखविंदर सिंह सुक्खू। प्रदेश में जयराम सरकार ने स्वावलंबन योजना से युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया है और इस स्कीम के अंतर्गत 4000 से ज्यादा यूनिट लग चुके है। आज हिमाचल का युवा नौकरी देने वाला बन रहा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से धरातल पर काम किया है जिससे कांग्रेस पार्टी भौकला गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है और भाजपा एकता के साथ हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेंगे और हम एक मजबूत सरकार बनाएंगे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा में चुनाव कौन लड़ेगे वो हमारा शीश नेतृत्व तय करेगा। भाजपा जिताऊ चेहरों को टिकट देगी। हम जल्द बाजी में नहीं सोच समझ कर टिकट देंगे। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस खोले वादे करती है और जनता को गुमराह करती है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने ओपीएस को लेकर एक समिति का गठन भी किया है और जल्द ही हम इस विषय पर एक उचित निर्णय लेंगे, हमने पहले भी कर्मचारियों के सभी हितों की रक्षा की है और आगे भी करेंगे।


Himachal Darpan

Recent Posts

कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर बढ़ा विरोध, सिरमौर के शिक्षक भी क्रमिक अनशन में शामिल

संध्या कश्यप नाहन। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए कॉम्प्लेक्स सिस्टम…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक सड़क हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंगरी (सरजेट) में मंगलवार…

2 days ago

हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा, शोघी बैरियर पर दो तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट । शिमला। राजधानी शिमला में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

3 days ago

भाजपा को झटका: भलोना पंचायत के सतपाल तोमर परिवार सहित कांग्रेस में शामिल

संध्या कश्यप नाहन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की मौजूदगी…

3 days ago

राजगढ़ में शिक्षक से मारपीट, भाइयों समेत चार लोगों पर मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ कथित…

3 days ago

घर में जन्मदिन की तैयारी, अचानक हुआ हादसा… लेंटर से गिरकर पिता की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना…

3 days ago