कलाकारों ने सरकारी योजनाओं बारे दी जानकारी

राजगढ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाने के उदेश्य से सूचना एवं संपर्क विभाग के लोक संस्कृति कला मंच के कलाकारों द्वारा राजगढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत टाली भुज्जल व माटल बखोग और चूडे़श्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों द्वारा विकास खंड सराहां की ग्राम पंचायत द्राबली व दीद घलूत में सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं के बारे में गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से ग्रामीणों तक जानकारी पहुंचाई गई। कलाकारों मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, मुख्यमंत्री रोशनी योजना के बारे में लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने इन योजनाओं के अतिरिक्त अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कलाकारों ने कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने के अलावा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने व इसे जड़ से खत्म करने के लिए आगे आने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत टाली भुज्जल की प्रधान सुलेखा शर्मा, उप प्रधान सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत माटल बखोग के प्रधान गुमान सिंह, उप प्रधान दिलावर, ग्राम पंचायत द्राबली के उप प्रधान जय प्रकाश शर्मा, पंचायत सदस्य सत्यानंद और अनिता देवी, प्रधान महिला मंडल प्रोमिला, ग्राम पंचायत दीद घलूत की प्रधान प्रोमिला शर्मा, पंचायत सदस्य प्रेम लता और कलि देव सहित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

3 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

20 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

20 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

21 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

21 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

21 hours ago