राजगढ़ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), राजगढ़ में दशहरा उत्सव में इंडियन आईडियल फेम गीता भारद्वाज, हिमाचल आईडियल भुवनेश भारत, डॉ. महेंद्र राठोर व लोक गायक कपिल शर्मा जैसे कलाकार धमाल मचाएंगे। उड़ान वेलफेयर सोसाईटी द्वारा इस वर्ष तीन दिविसीय दशहरा उत्सव 3 से 5 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। उड़ान वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष विवेक पलाहा व उपाध्यक्ष विवेक ठाकुर ने बताया कि राजगढ़ में दशहरा उत्सव को आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए रावण दहन के अतिरिक्त कई गतिविधियों को शामिल कर मेले का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ कब्बड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।
ओपन कब्बड्डी प्रतियोगिता में कोई भी टीम भाग ले सकती है और इसके विजेता को 1 लाख जबकी उपविजेता को 51 हजार केश प्राईज से नवाजा जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 5100 रूपए निर्धारित किया गया है और बाहर से आने वाली टीमो के रहने की व्यवस्था कमेटी द्वारा की जायेगी। विवेक पलाहा ने बताया कि उत्सव में 4 व 5 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 4 अक्टूबर को हिमाचल आईडल भुवनेश भारत के साथ साथ जिला सिरमौर के लोक गायक कपिल शर्मा लोगो का मनोरंजन करेंगे। इनके अतिरिक्त तांतरा बॉयज, पूनम समरेयिक, हनी नेगी व अजय वर्मा के साथ साथ प्रथम संध्या के दौरान सोलन के हेप्पी योगा ग्रुप द्वारा भी अपनी प्रस्तुतियां दी जायेंगी। दुसरी संध्या में 5 अक्टूबर को इंडियन आईडियल फेम गीता भारद्वाज के साथ साथ महेंद्र राठोर मदन झालटा, विपिन खदरई, विवेक, पंकज ठाकुर व धर्मपाल ठाकुर अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे। कमेटी महासचिव दीपक व कोषाध्यक्ष हर्ष ने बताया कि उत्सव के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाये जायेंगे। दशहरे के दिन 5 अक्टूबर को शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। रावण दहन से पूर्व आतिश बाजियां मुख्य आकर्षण होंगी।
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…