Categories: खेल जगत

छोगटाली विद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

राजगढ़ ( पवन तोमर/ब्यूरो चीफ ), जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में   विद्यालयों के 18 विद्यार्थियों के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चयन पर स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा सभी चयनित विद्यार्थियो को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय के खेल प्रशिक्षक रामलाल सूर्या की भरपूर प्रशंसा की तथा इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहयोग हेतु अन्य सभी शिक्षकों एवं प्रवक्ताओं काभी आभार व्यक्त किया।  मुख्यता परीक्षा कपूर तथा एकता घिमान महिला शिक्षकों के अभूतपूर्व  सहयोग के लिए भी सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा की गई इस अनूठी पहल के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने विद्यालय प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया तथा साथ ही आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। गौरतलब है कि इस विद्यालय की छात्र एवं छात्राएं कई वर्षों से 14 वर्ष से कम आयु वर्ग एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में खंड तथा जिला स्तर से कई बार विद्यालय के लिए कुश्ती, ताई कमांडो एवं  जुड्डो जैसी नई खेलो मे जीतते आ रहे है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

9 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago