एक वर्ष से डेपुटेशन के सहारे चल रहा है गुरैठ प्राथमिक स्कूल

भरमौर ( ओपी शर्मा/सब एडिटर ), राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुरैठ में पिछले 1 वर्षों से नियमित अध्यापक ना होने के कारण यहां पर पढ़ रहे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 1 वर्ष से यह स्कूल डेपुटेशन के सहारे ही चल रहा है। नियमित अध्यापक ना होने के कारण बच्चों को हर दिन नए अध्यापक के आने से उनसे घुलना मिलना मुश्किल हो गया है। प्रधान स्कूल प्रबंधन समिति सुरेश शर्मा का कहना है कि यहां पर नियमित अध्यापक ना होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि यहां पर 21 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन उनको यह पता नहीं होता है कि आज कौन अध्यापक आएगा और कल कौन आएगा। लिहाजा नियमित अध्यापक ना होने के कारण यहां पर शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं बच्चों की पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में संबंधित विभाग व प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र ही जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति होने वाली है। अतः सरकार जल्द से जल्द यहां पर नियमित अध्यापक भेज कर इस समस्या का समाधान करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

3 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

4 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

4 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

6 hours ago