दो साल के बच्चे की मां के साथ नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

शिमला ( ब्यूरो रिपोर्ट ), शिमला में दो साल के बच्चे की मां के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला बेटे को अस्पताल में चेकअप करवाने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके साथ यह वारदात हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिमला के रोहडू पुलिस थाने के अंतर्गत यह मामला रिपोर्ट हुआ है। चिड़गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 5 सितंबर को अपने पति के साथ दो साल के बच्चे के चेकअप के लिए रोहड़ू अस्पताल गई थी। इस दौरान अस्पताल में बच्चे का चेकअप करवाया और महिला का पति अपने काम के लिए किन्नौर लौट गया।

महिला ने शिकायत में बताया कि पति के जाने के बाद वह बस स्टाप पर पहंची तो शाम को 6 बजे के करीब उसका रिश्तेदार प्रदीप आया और अपनी गाड़ी में चिड़गांव छोड़ने की बात कही। क्योंकि अंधेरा होने वाला था, इसलिए वह प्रदीप की गाड़ी में बैठ गई। बीच रास्ते में लंबाखत्तल में प्रदीप ने पेट्रोल पंप के पास एक होटल पर गाड़ी रोकी और कहा कि रात बहुत हो चुकी है और उसके साथ दो साल का बच्चा है, इसलिए वह होटल में ही रुक जाए। क्योंकि बच्चा बीमार था तो वह उसकी बात मान गई। रात को साढ़े आठ बजे के करीब उन्होंने खाना खाया और कोल्डड्रिंक पी, जिसके बाद उसे नींद आ गई। सुबह जब महिला नींद से जागी तो उसे अपने शरीर में दर्द महसूस हुआ। बाद में प्रदीप ने उसे बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और अगर उसने की किसी को घटना की जानकारी दी तो वह उसे जान से मार देगा।

एक सप्ताह तक महिला ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन, 13 सितंबर को जब महिला का पति घर आया तो उसने सारा मामला पति को बताया। इस पर वह रोहडू पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। शिमला पुलिस ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है और रोहडू पुलिस थाने के एसएचओ मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कांगड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का…

3 hours ago

होमवर्क पूरा न करने पर 7वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सदवां क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में…

4 hours ago

मोहर्रम के अवसर पर नाहन में यातायात व्यवस्था में रहेगा अस्थायी परिवर्तन-जिला दण्डाधिकारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 25 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त…

6 hours ago

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

21 hours ago

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

1 day ago

राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, होली में बच्चों व मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…

1 day ago