सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
पीएम मोदी की माता के पंचतत्व मे विलिन होने के बाद आज भाजपा मंडल सोलन ने पार्टी कार्यालय कमलम में पीएम मोदी की माता स्वर्गीय हीराबेन के लिए एक शोक सभा हुई। शोक सभा मे मंडल, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ता बडी संख्या मे शामिल हुए शोक सभा में पहले मौन रहकर पून्य आत्मा के लिए प्राथना की व उसके पश्चात सभी ने स्वर्गीय हीराबेन को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। व पून्य आत्मा को भगवान अपने चरणो मे स्थान दे ऐसी प्राथना की। शोक सभा मे मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, हिमाचल भाजपा के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सुद, पूर्व भाजपा परव्कता ऋतु सेठी, जयचंद, भरत साहनी व अन्य वकताओ ने शब्दो के माध्यम से शोक वयक्त किया व श्रद्धांजलि देते हुए मां की महिमा व पीएम मोदी की प्रथम गुरू उनकी माता के बारे में व मोदी का मां के साथ प्रेम व लगाव की चर्चा की व भावना वयक्त करते हुए कहा कि ऐसी माता जिसने भारत को एक ऐसा रत्न दिया जो लगातार देश के सेवा मे दिनरात लगा हुआ है जिसने बड़ी ही सादगी के साथ मां का अंतिम संस्कार किया ऐसा बेटा व ऐसी मां सबको मिले जो अपने कर्तव्य के लिए और देश की सेवा के लिए हर पल तैयार हो। स्वर्गीय माता हीराबेन द्वारा मोदी को दिए गए उपदेश “शासन करो बुद्दी से जीवन जीयो शुद्दी से” को जैसे मोदी ने अपने जीवन मे उतारा वैसे ही हम सबको भी इस उपदेश पर चलना है व देश को मोदी के साथ मिलकर आगे बढ़ते रहना है। नंदलाल कश्यप, अजय धीमान, तृप्ता लांबा, कुमारी शीला, सजीव सुद, सजीव मोहन, नेहा कश्यप, नेहा ठाकुर, विशाखा, धर्मेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी दत्त, संदीप कुमार, सुरेंद्र टांक, मुनीलाल परिहार, राकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी…