मुख्य समाचार

राजगढ़ : पबियाना स्कूल परिसर में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत रैली आयोजित  

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

आज रा० व० मा० पा० पबियाना के स्कूल परिसर तथा पबियाना गाँव मे नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। इस नशा मुक्ति रैली का आयोजन “संदेश ग्राम संगठन, सेर जगास” द्वारा किया गया था। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सेर जगास में कार्यरत “संदेश ग्राम संगठन” के अंतर्गत 14 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जो कि महिला सशक्तिकरण का एक बहुत ही सुंदर उदाहरण है। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इसी संगठन की लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। सेर जगास पंचायत के प्रधान, संदेश ग्राम संगठन की प्रधान, स्कूल प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक वर्ग तथा विद्यालय के लगभग 100 बच्चों ने नशा मुक्ति अभियान के इस कार्यक्रम में भाग लिया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रदीप भोटा रैली में उपस्थित सभी लोंगों के नशे के दुर्प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा ग्रामीण महिलाओं तथा बच्चों के माध्यम से समस्त समाज को नशे से दूर रहने की अपील की। उसके पश्चात प्रधानाचार्य राजमन सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सेर जगास पंचायत के प्रधान रणदेव सिंह तथा उनका स्टाफ भी इस रैली में नशा मुक्ति के नारे लगाते दिखे। पंचायत प्रधान ने रैली में उपस्थित सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए लड्डू भी बांटे। “संदेश ग्राम संगठन” की सचिव शबनम ने जहाँ बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील की वंही उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य महोदय का इस रैली को सफल बनाने के लिए सहयोग देने के लिये भी धन्यवाद किया। अंत मे प्रधानाचार्य श्री राजमन सिंह नेगी ने सभी तथा उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया तथा संदेश ग्राम संगठन की इस प्रकार की मुहिम चलाने की खूब प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही हैं जो अपने घर के स्तर से इस नशे को दूर भगाने का कार्य कर सकती हैं, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ही आयोजन स्कूल अपने स्तर भी समय समय पर करवाता रहता है, लेकिन यदि पंचायत स्तर पर भी विद्यालय की कोई आवश्यकता हो तो हम सदैव आपके साथ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

5 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

22 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

23 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

23 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago