मुख्य समाचार

शिमला : हाउस टैक्स जमा न करने वाले मकान मालिकों को कोर्ट से मिलेगा समन

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ़),

शिमला में हाउस टैक्स जमा न करने वाले मकान मालिकों पर कोर्ट संज्ञान लेगा। नगर निगम ने अभी तक 14 करोड़ 51 लाख रुपए टैक्स वसूला है। जबकि 10 करोड़ 91 लाख लेना बाकी है। नगर निगम के बार बार चेतावनी के बाद भी मकान मालिक टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं। नगर निगम शिमला के पास टोटल 30, 319 हाउस टैक्स जमा कराने वाले हैं। जिसमें 2,824 मेजर डिफॉलटर है। MC शिमला इनसे 17% पेनल्टी के साथ टैक्स लेगा। इसमें 12% इंट्रेस्ट और 5% पेनल्टी लगेगी। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर बीआर शर्मा ने कहा कि जो  मकान मालिक एक साल में टैक्स जमा करा रहे हैं वो दो सालों तक टैक्स नहीं दे रहे। कोरोना काल के बाद टैक्स न देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जो मकान मालिक बार-बार चेतावनी के बाद भी टैक्स जमा नहीं करा रहे उन पर कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी। उनके खिलाफ सेक्शन 121 के तहत कानूनी कारवाई होगी। कोर्ट के ऑर्डर होते ही ऐसे मकान मालिकों के बिजली पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा। मकान मालिक अपना टैक्स ऑनलाइन भी जमा करा सकते हैं। इसके लिए MC ऑफिस आने की भी जरूरत नहीं है। मकान मालिक अक्सर निगम अधिकारियों से बहाना बनाते है कि उन्हें टैक्स जमा कराने का टाइम नहीं है। इसलिए जमा नहीं करा पा रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

1 hour ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

18 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

19 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

19 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

21 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

21 hours ago