अपराध /दुर्घटना

मंडी : तरोट गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता)

मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के तहत तरोट गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिस कारण इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उसकी मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत 50 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र चुहड़ू राम गांव तरोट डाकघर कनैड तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने देर शाम घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसे परिजनों द्वारा तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

1 hour ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

3 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

6 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

22 hours ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

1 day ago

दोची गांव में सड़क किनारे मिला नेपाली मजदूर का शव, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) कुलदीप निवासी तहसील जुब्बल ने थाना जुब्बल में सूचना…

1 day ago