मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल थुनाग की ग्राम पंचायत भाटकीधार के कडोन हेलीपैड के समीप आज एक ऑल्टो कार 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ग्राम पंचायत भाटकीधार के वार्ड पंच और 2 अन्य लोगों सहित कुल 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ग्राम पंचायत भाटकीधार के वार्ड पंच गुमान सिंह (36) पुत्र रूपचंद गांव पाटन डाकघर भाटकीधार तहसील थुनाग जिला मंडी तथा दो व्यक्ति पंडोह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक द्वारा गंभीर हालत में मंडी रैफर कर दिया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सिराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटकीधार के वार्ड पंच गुमान सिंह के घर पाटन गांव से सुबह के समय ऑल्टो कार नंबर एचपी-01-एम-2139 पर मंडी जा रहे थे। इसी बीच जब कार कडोन हेलीपैड के करीब पहुंची तो 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के कडोन हेलीपैड के करीब आज एक ऑल्टो कार खाई में लुढ़कने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 3 व्यक्ति घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…