मुख्य समाचार

राजगढ़ : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद द्वारा राजगढ़ मे मनाया गया स्थापना दिवस

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद द्वारा आज राजगढ़ मे कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।  यहां सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद द्वारा एक बेठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पच्छाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान द्वारा की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव दयाल प्यारी विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर पार्टी का ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। वक्ताओं का कहा कि 1885 में इस देश को आजाद करने के लिए राजनैतिक व सामाजिक विचार धारा के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए थे और यह राजनैतिक एकता एक संगठन में तब्दील हुई। जिसका नाम कांग्रेस रखा गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दल ही नही एक विचार और आन्दोलन है और एक शताब्दी से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह यात्रा जारी है। उन्होने कहा कि  आजादी से लेकर देश को इस मुकाम पर पहुँचाने में कांग्रेस के बहुत से नेताओं का योगदान रहा। देश में बड़े बड़े संस्थान कांग्रेस पार्टी की देन है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं के साथ साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों यशवंत सिंह परमार, राजा वीरभद्र सिंह आदि के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से बागडोर कांग्रेस के हाथ में सौंपी है और प्रदेश को सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसा युवा नेतृत्व मिला है व उनके नेतृतव में प्रदेश विकास की नई गाथा अवश्य लिखेगा। इस मौके पर शंकुतला प्रकाश चौहान, विजय लक्ष्मी ठाकुर, जग मोहन मेहता, संजीव तौमर, दीपक धीर, सोहन सिह वर्मा, सुधीर ठाकुर, विक्रम ठाकुर, प्रताप ठाकुर, इंद्रपाल ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, रत्न कश्यप, अनुज ठाकुर, अमन ठाकुर, केशव ठाकुर आदि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

3 hours ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

5 hours ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

7 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

10 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

1 day ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

1 day ago