अपराध /दुर्घटना

मंडी : थुनाग के कडोन हेलीपैड के समीप खाई में लुढ़की कार, 3 घायल

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल थुनाग की ग्राम पंचायत भाटकीधार के कडोन हेलीपैड के समीप आज एक ऑल्टो कार 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ग्राम पंचायत भाटकीधार के वार्ड पंच और 2 अन्य लोगों सहित कुल 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ग्राम पंचायत भाटकीधार के वार्ड पंच गुमान सिंह (36) पुत्र रूपचंद गांव पाटन डाकघर भाटकीधार तहसील थुनाग जिला मंडी तथा दो व्यक्ति पंडोह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक द्वारा गंभीर हालत में मंडी रैफर कर दिया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सिराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटकीधार के वार्ड पंच गुमान सिंह के घर पाटन गांव से सुबह के समय ऑल्टो कार नंबर एचपी-01-एम-2139 पर मंडी जा रहे थे। इसी बीच जब कार कडोन हेलीपैड के करीब पहुंची तो 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के कडोन हेलीपैड के करीब आज एक ऑल्टो कार खाई में लुढ़कने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 3 व्यक्ति घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

4 hours ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

7 hours ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

9 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

11 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

1 day ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

1 day ago