अपराध /दुर्घटना

शिमला : वन माफिया द्वारा ठियोग में काटे गए देवदार के पेड़

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

वन माफिया द्वारा फिर से ठियोग में पेड़ काटे गए। आपको बता दें कि जिला शिमला के अंतर्गत आने वाले क्यों पंडल में देर रात एक मामला सामने आया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब पुलिस के आधिकारी वन विभाग के अधिकारियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। उन्होंने छैला मोहरी रोड से ऊपर की ओर मतली नाला से पेड़ गिरने की आवाज सुनी जिसके बाद आधिकारी स्तरक हो गए और उसके बाद उन्होंने मातली-पालन लिंक रोड पर नाका लगा लिया। वहीं आज  प्रातः लगभग 03:15 बजे अपर रोड़ से एक वाहन पिकअप आई जिस गाड़ी का नंबर एचपी 62-4056 है, विभाग और पुलिस द्वारा गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। वहीं गाड़ी में देवदार के टुकड़े पाए गए, कार में चालक समेत 4 लोग गाड़ी में बैठे थे। चालक से पूछने पर उसने अपना नाम संदीप कुमार बताया। जब चालक से इन लकड़ी के लट्ठों के बारे में पूछा गया कि उसके पास कोई दस्तावेज है तो वह कोई दस्तावेज नहीं दे सका, जिसका अर्थ था कि ये लोग कालांदी बीट में अवैध रूप से देवदार के पेड़ काट रहे थे और लकड़ियों की चोरी कर रहे थे। उपरोक्त शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। मामला एफआईआर संख्या 166/22 के तहत धारा 379,34 आईपीसी और 41,42,33 आईएफ अधिनियम थाना ठियोग व वन मंडल ठियोग की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

17 hours ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

19 hours ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

21 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

24 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

2 days ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

2 days ago