मुख्य समाचार

कुल्लू : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्राण में विकलांगता पहचान कार्यशाला आयोजित

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

आश विकास केन्द्र द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रान में आशा वर्कर्स के लिए एक दिन की कार्यशाला का अयोजन किया गया। जिस अवसर पर डॉ. अदिति मल्होत्रा मुख्य रुप से कार्यशाला में उपस्थित रहे। उन्होंने महत्पूर्ण जानकारी देने के लिए संस्था का धन्यवाद जताया। इस कार्यशाला में साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी। धनेश्वरी, समाज सेविका ने साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा चलायी जा रही सभी गतिविधीयों पर प्रकाश डाला और साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साम्फ़िया फ़ाउंडेशन दिव्यंगता के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चला है जिसके तहत ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं त्योहारों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने प्रस्तावित हैं और साथ ही ‘आश की आशा’ कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। जिस कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चे की पहचान करने वाली आशा को संस्था के द्वारा ‘आश की आशा’ उपाधि तथा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं डॉ. सोनू ठाकुर फिजियोथैरेपिस्ट ने सभी को विभिन्न तरह की दिव्यंगता तथा थेरेपी सेवाओं में फिजियोथैरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन के विषय में जानकारी दी। साथ ही दिव्यांगता के प्रकारों के बारे में तथा दिव्यांग बच्चों की पहचान कैसे की जा सकती है के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में लगभग 40 आशा वर्कर्स ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में मीना गुप्ता तथा मंजू ठाकुर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ब्राण संस्था की तरफ़ से रिजु (नर्स), इंटर्नशिप स्वयंसेवी अभिजीत सिंह तथा सन्नी विशेष रुप से मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

18 hours ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

21 hours ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

23 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

1 day ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

2 days ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

2 days ago