मुख्य समाचार

राजगढ़ : सुदर्शन सिंह ठाकुर को प्राथमिक शिक्षक संघ का राज्य उपाध्यक्ष चुना गया

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

जिला सिरमोर प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्राथमिक अध्यापकों की आवाज बुलंद करने वाले संघर्षशील अध्यापक नेता सुदर्शन ठाकुर को  25 दिसम्बर 2022 को जिला बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित प्राथमिक अध्यापकों के सम्मेलन में राज्य कार्यकारिणी के विस्तार समारोह में पद की शपथ दिलाई गई। जिसमें प्रदेश के सैंकड़ों अध्यापक नेताओं ने भाग लिया। वर्तमान में सुदर्शन सिंह ठाकुर  जिला सिरमोर के खंड राजगढ़ की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कन्हेच में कार्यरत है। सुदर्शन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं प्रदेश सरकार, राज्य कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का धन्यवाद करता हूँ। जिन्होंने मुझे राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश का राज्य उपाध्यक्ष चुना। साथ ही प्रदेश के अध्यापक नेताओं को बधाई देता हूं जिन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। सुदर्शन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गरीब मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग की लोकप्रियता की सरकार बनी है। जिन्हें हर वर्ग के लोगों ने चुना है प्रदेश के लोकप्रिय व ईमानदार सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही ओपीएस का तोहफा देने जा रही है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय विभाग के उच्च अधिकारी कर्मचारी संगठनों के संपर्क में है कि पेंशन देने का क्या प्रारूप होगा इससे प्रदेश में लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला सिरमौर में खाली पड़े खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी केंद्र मुख्य शिक्षक व मुख्य शिक्षक की पदोन्नतिया तथा खाली पड़े जेबीटी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसको लेकर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला सिरमौर से बातचीत हो चुकी है तथा उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए जल्द ही प्रमोशन लिस्ट निकलवाने को कहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिला परिषद शिमला में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण, दो सदस्यों के कांग्रेस खेमे में जाने की चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले…

38 minutes ago

चुराह बस हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, टांडा में घायल महिला ने तोड़ा दम; मृतकों की संख्या 8 हुई

ब्यूरो रिपोर्ट । चंबा। जिले के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-चंबा मार्ग पर हुए भीषण बस…

5 hours ago

गुरु उदय से खुले मांगलिक कार्यों के द्वार, कपड़ा-ज्वेलरी से होटल कारोबार तक बढ़ेगी रफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। देवगुरु बृहस्पति के करीब 25 दिन बाद उदय होने के साथ ही…

10 hours ago

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

20 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

20 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

21 hours ago