मुख्य समाचार

चंबा : ब्रह्मानंद ठाकुर ने भरमौर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को करवाया अवगत

चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर),

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने शिमला में प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई दी और भरमौर की समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। इस मौके पर ब्रह्मानंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जल्द से जल्द होली उत्तराला सड़क का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए व भरमौर में स्वास्थ्य के लिए अस्पताल में जल्दी से जल्दी स्टाफ की नियुक्ति की जाए। वही उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि भरमौर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुरा हाल है लिहाजा यहां जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर स्टाफ की भर्ती की जाए। साथ ही होली में नए संस्थान खोलने की मांग भी उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सुलह में लगाए गए आपत्तिजनक नारे को लेकर उन्होंने भाजपा की घोर निंदा की और कहा कि इस तरह के आपत्तिजनक नारे नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र भरमौर में स्वास्थ्य काफी लाचार व्यवस्था से गुजर रहा है लिहाजा मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द पूरे निर्वाचन क्षेत्र भरमौर में प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य के क्षेत्र पर सरकार काम करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

22 hours ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

1 day ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

1 day ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

1 day ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

2 days ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

2 days ago