बिलासपुर (सुभाष ठाकुर),
हाईकोर्ट के आदेशों से साफ किए जा रहे अवैध अतिक्रमण मामले में आज बिलासपुर जिला के घागस में जिला प्रशासन का पीला पंजा चला। प्रशासन की टीम ने आज घागस में 10 से 15 खोखे हटाए गये वहीं बाकी कार्य शुरू है खोखे हटाने का और खोखाधारकों ने भी अब खुद ही अपने खोखे हटाने शुरू कर दिए हैं। नेशनल हाईवे पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपना रखा है और लोगों को खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाबजूद लोगों ने अपने खोखे नहीं हटाए और हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर कर दी लेकिन उन्हें कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिल पाई, जिसके बाद प्रशासन को अपनी कार्यवाई करनी पड़ी है। वहीं, खोखाधार को शयाम लाल, सीता राम, चमन,देवी राम, रमलाल, मस्त राम मराठा ,प्यारेलाल ,शंकर राम, राम आदि ने सरकार से मांग की है कि उन्हें कोर्ट के आदेशों से उजाड़ा जा रहा है अब उनके सामने अपने परिवारों का पालन पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार उनके पुनर्वास का भी समाधान करे। खोखाधारकों का यह भी कहना है कि वह पिछले कई वर्षो से इस स्थान पर अपने खोखे डाल कर अपना गुजर बसर कर रहे थे लेकिन उनके साथ अन्याय किया गया है। हाइवे के किनारे बड़े बड़े धनासेठों ने अपने भवन बना रखे हैं लेकिन उनके ऊपर कभी कोई कार्यवाई होती। खोखाधारकों का कहना है कि घागस में सड़क को चौड़ा करके उनका पुनर्वास किया जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…