मुख्य समाचार

बिलासपुर : घागस में चला प्रशासन का पीला पंजा, हटाए गए 15 खोखे

बिलासपुर (सुभाष ठाकुर),

हाईकोर्ट के आदेशों से साफ किए जा रहे अवैध अतिक्रमण मामले में आज बिलासपुर जिला के घागस में जिला प्रशासन का पीला पंजा चला। प्रशासन की टीम ने आज घागस में 10 से 15 खोखे हटाए गये  वहीं बाकी कार्य शुरू है खोखे हटाने का और खोखाधारकों ने भी अब खुद ही अपने खोखे हटाने शुरू कर दिए हैं। नेशनल हाईवे पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपना रखा है और लोगों को खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाबजूद लोगों ने अपने खोखे नहीं हटाए और हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर कर दी लेकिन उन्हें कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिल पाई, जिसके बाद प्रशासन को अपनी कार्यवाई करनी पड़ी है। वहीं, खोखाधार को शयाम लाल, सीता राम, चमन,देवी राम, रमलाल, मस्त राम मराठा ,प्यारेलाल ,शंकर राम, राम आदि ने सरकार से मांग की है कि उन्हें कोर्ट के आदेशों से उजाड़ा जा रहा है अब उनके सामने अपने परिवारों का पालन पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार उनके पुनर्वास का भी समाधान करे। खोखाधारकों का यह भी कहना है कि वह पिछले कई वर्षो से इस स्थान पर अपने खोखे डाल कर अपना गुजर बसर कर रहे थे लेकिन उनके साथ अन्याय किया  गया है। हाइवे के किनारे बड़े बड़े धनासेठों ने अपने भवन बना रखे हैं लेकिन उनके ऊपर कभी कोई कार्यवाई होती। खोखाधारकों का कहना है कि घागस में सड़क को चौड़ा करके उनका पुनर्वास किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

10 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

14 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

14 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

14 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

14 hours ago