रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
विद्युत उपमंडल रामपुर ने करीब 30 लाख रुपयों के बकाया बिजली बिलों को वसूलने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके तहत अभी तक घरेलू व व्यवसायिक समेत करीब पांच सौ से अधिक कनेक्शन काटे जा चुके है। वही हैरानी की बात है कि बिजली बिल भुकतान में कई सरकारी विभाग भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है, जिसपर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 12 कार्यालयों की बिजली काट दी। साथ ही स्पष्ट किया कि जब तक विभाग बकाया बिजली बिलों का भुकतान नहीं करते है तब तक उनके कनेक्शन नही जोड़े जाएंगे। गौर हो कि इन सभी कार्यालयों के पास विभाग के करीब 9 लाख रुपयों से अधिक के भुकतान बकाया पड़े है। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप नेगी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं के पास करीब 30 लाख रुपयों के बिजली बिल बकाया पड़े है। उन्होंने बताया कि पहले कई मर्तबा विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने बारे सूचित किया जा चुका था, लेकिन कोई भी अपने भुकतान में दिलचस्पी नही दिखा रहा था। वही जानकारी के मुताबिक अभी तक विद्युत अनुभाग रामपुर 1 के 156 और विद्युत अनुभाग रामपुर 2 में 200, झाकड़ी के 110 तथा नोगली और डंसा के 80 कनेक्शन काटे जा चुके है। जबकि अन्य पर कार्रवाई जारी है। सहायक अभियंता प्रदीप नेगी ने देते हुए बताया कि दिसंबर महीने में अभी तक लगभग सभी उपभोक्ताओं को बिल वितरण कर दिए गए है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिस भी उपभोक्ता ने अभी तक दो महीने से बिजली बिल जमा नही करवाए है, वह अपना बिल दो दिन के भीतर जमा करवा ले। अन्यथा बिजली कट जाएगी।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…