अपराध /दुर्घटना

भरमौर : भरमौर उपमंडल में शरारती तत्वों द्वारा जंगलों में लगाई गई आग

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में आज शरारती तत्वों द्वारा शिमरा वीट के जंगलों में आग लगाई गई है। जिससे काफी बड़े क्षेत्र की वन संपदा को इससे नुकसान हो सकता है। इससे पहले गरोला पंचायत के जंगलों को भी शरारती तत्वों द्वारा आग के भेंट किया जा चुका है। जंहा भी वेशकीमती देवदार चील चिलगोजे के पेड़ है वह अग्नि की भेंट चढ़े। शिमरा वीट के जंगलों में भी तोश, चील व देवदार व उपरी चोटियों पर भुजपत्र व अन्य वेशकीमती पौधे हैं। डीएफओ भरमौर नरेंद्र कुमार से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि हमारी विभागीय टीम आग बुझाने के लिए जंगलों में पंहुच चुकी है व ज्यादा से ज्यादा प्रयास किए जा रहे हैं कि आग अधिकतर क्षेत्रों में न फैले, लेकिन यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं होता है, जान जोखिम में डालकर कर्मचारी अपनी सेवाएं देते हैं। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा वनों में आग लगाने व जंगलों में अवैध शिकार करने की सूचना कोई भी मेरे मोबाइल नंबर 7018327567 पर दे सकता है, जिसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी व शरारती तत्वों व अवैध शिकारियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाऐगा जो कि करोड़ों की वन संपदा व बहुमूल्य पशु-पक्षियों का शिकार करते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

1 hour ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

2 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

2 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

24 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

1 day ago