मुख्य समाचार

सिरमौर : आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपनायें स्वरोजगार-उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम की अध्यक्षता में गत बुधवार को यूको स्वरोजगार संस्थान (यूको-आरसेटी) सिरमौर की स्थानीय परामर्श कमेटी की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने आरसेटी के माध्यम से सभी विभाग के अधिकारियों को उद्यमी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवक युवतियों को आरसेटी से प्रशिक्षण लेकर बैंकों से ऋण प्राप्त कर अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों मे आर्थिकी में सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक अनिता शर्मा ने यूको-आरसेटी की सितम्बर माह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यूको-आरसेटी सिरमौर, वर्ष 2010 से विभिन्न क्षेत्रों जैसे  कृषि, हैंडलूम, हैंडिक्राफट, इलैक्ट्रानिक, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, इलैक्ट्रिकल, ब्यूटी वैलनेस में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर है। उन्होंने कहा कि निशुल्क प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियां पात्र हैं। इस वित्तीय वर्ष मे आरसेटी अभी तक 10 विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स प्रदान कर चुका है, जिसके अन्तर्गत 261 युवक तथा युवतियांे को प्रशिक्षित किया जा चुका है। डी.डी.एम. नाबार्ड ब्रिक्रमजीत सिंह ने कहा कि प्रशिक्षार्थियों को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक और एच.डी.एफ.सी. बैंको के माध्यम से ज्वांइट लाईबल्टी ग्रुप योजना के अन्तर्गत ऋण सुविधा से जोड़ा जा सकता है। राज्य निदेशक आरसेटी जे.पी. सिंह ने इस अवसर पर बताया कि इस वितीय वर्ष में अभी तक 60 से अधिक युवक युवतियां ने अपना स्वरोजगार स्थापित किया है। अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव अरोड़ा, प्रधानाचार्य आई.टी.आई. नाहन अशरफ अली व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

10 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

11 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

11 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago