मुख्य समाचार

मनाली : मनाली पहुंचने पर अमिताभ शर्मा का खेल संगठन के लोगों ने किया स्वागत

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

मनाली पहुंचने पर अमिताभ शर्मा का विभिन्न खेल संगठन के लोगों ने स्वागत किया। हिमाचल के मनाली पहुंचे भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य अमिताभ शर्मा ने कहा कि मनाली में आइस स्केटिंग रिंक बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि देश में प्रतिभा की नहीं आधारभूत सुविधाओं की कमी है। जिस कारण भारतीय खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से बेसिक प्रशिक्षण भारत में जबकि एडवांस प्रशिक्षण विदेशों में दिया जाएगा। दूर-दराज क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए आधरभूत सुविधाओं पर बल दिया जाएगा। भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य बनने के बाद बुधवार को मनाली पहुंचे आइस स्केटिंग इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सदस्य सहित विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अमिताभ शर्मा को बधाई दी। सम्मानित समारोह आयोजित करने पर अमिताभ शर्मा ने शरद खेलों से जुड़े सभी एसोसिएशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2026 में इटली के कॉर्टिना और मिलान में ओलंपिक खेल होगा। आइस स्केटिंग के साथ साथ स्कीइंग को बढ़ावा दिया जाएगा। सोलंगनाला के लिए स्नो विटिंग मशीन लाई जाएगी और प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से सोलंग की ढलानों को सुधारा जाएगा। देश सहित प्रदेश में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ की जाएंगी। मनाली में आइस स्केटिंग रिंक बनाना प्राथमिकता रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

10 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

14 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

17 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago