मुख्य समाचार

ऊना : श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना (ब्यूरो रिपोर्ट),

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना जिला के घालुवाल में चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में कहा कि छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्व स्तरीय अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरवाईं-चिंतपूर्णी सड़क सुधारीकरण के साथ-साथ यहां रोपवे तथा एस्केलेटर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के सरकारीकरण से आय में सुधार हुआ है। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रस्ट के इतिहास तथा इसके तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट में कुल 11 सदस्य हैं तथा इसका मासिक व्यय 1.28 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की 14 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा इन परियोजनाओं पर 39 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में वार्षिक 50 लाख श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

10 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

14 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

17 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago