ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और हम सबको दिव्यांगजनों के प्रति उदार और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से एच.आर.टी.सी. की बसों में दिव्यांगजनों को मिलने वाली निशुल्क यात्रा को विभाग के अधिकारी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि एच.आर.टी.सी. के अधिकारी और कर्मचारी इस बात को सुनिश्चित बनाएं कि दिव्यांगजनों को बस यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से तंग न किया जाए। उन्होंने कहा कि बस यात्रा के दौरान यदि किसी दिव्यांग से दुव्र्यहार का मामला संज्ञान में आया तो सम्बन्धित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त आज नाहन में जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। आर.के. गौतम ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार अस्पताल एवं मैडिकल कॉलेज, नाहन में दिव्यांगजनों के उपचार के दौरान उन्हें दवाइयां आदि प्राप्त करने के लिए दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके मैडिकल कॉलेज प्रबन्धन को उचित उपाय करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी और एस.आर.एल लैब को उचित स्थान पर स्थापित किया जाए ताकि दिव्यांगजनों को उपचार में असुविधा न हो। उपायुक्त ने जिला में दिव्यांगजनों के सर्वेक्षण के कार्य को समय पर पूरा कर सही डाटा एकत्रित करने के लिए जिला कल्याण आधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में दिव्यांगजनों से सम्बन्धित विभिन्न प्रावधानों, सुविधा एवं अन्य मुददों पर सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि जिला में 3310 दिव्यांगजनों का डाटा एकत्रित किया जा चुका है और इस कार्य को पूरा करने के लिए और अधिक समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी और समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…