मुख्य समाचार

उप-मुख्यमंत्री का गृह जिला पहुंचने पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),

हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के उपरांत पहली बार गृह जिला ऊना पधारे मुकेश अग्निहोत्री का जिलावासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आज दोपहर जिला के प्रवेश द्वार मैहतपुर में पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं हजारों संख्या में मौजूद जनता ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित लोगों ने मिठाइयां बांटीं। मैहतपुर के पश्चात देहलां, बहडाला, ऊना तथा हरोली विधानसभा के प्रवेश द्वार घालूवाल सहित हरोली विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 स्थानों पर स्थानीय वासियों द्वारा अपने जनप्रिय नेता का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला ऊना तथा विशेष तौर पर हरोली की जनता का विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली के मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी तथा ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

5 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

9 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

11 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

13 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago