मुख्य समाचार

विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई सभी 10 गारंटियां होंगी पूरी – मुख्यमंत्री

ब्यूरो रिपोर्ट, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि गत दिवस कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह क्वारंटाइन में हैं और उनमें कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने के उपरांत वह शीघ्र ही काम पर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई सभी 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने में हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस के ‘प्रतिज्ञा पत्र-2022’ में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस)की लंबित मांग के संबंध में किए गए वायदे को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पूरा किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि राज्य के वित्त विभाग को प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों की सुविधा के लिए ओपीएस के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों और समाज के अन्य वर्गों के सुझावों पर विचार किया जा रहा है ताकि एक व्यवहार्य और व्यापक ओपीएस तैयार किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण हितैषी वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे न केवल राज्य के आर्थिक संसाधनों पर बोझ कम होगा, बल्कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभाग को इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा मिलेगा और सचिवालय और अन्य विभागों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक समुदाय को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और बागवानी का योगदान लगभग 13 प्रतिशत है, इसलिए किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा युवा उद्यमियों की सहायता के लिए एक विशेष स्टार्ट अप फंड बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और प्रदेश सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दृढ़ प्रयास करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

4 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

4 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

5 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago