मुख्य समाचार

शिमला : सीएम सुक्खू ने जयराम सरकार का बदला एक और फैसला

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार के एक और फैसले को सुक्खू सरकार ने बदल दिया है। नई सरकार ने प्रदेश में बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल और तीन ऑपरेशन सर्कल डिनोटिफाई कर दिए हैं। जयराम सरकार में बनाए गए बिजली विभाग के धर्मपुर, नरपूर और नेरचौक सर्किल दफ्तरों को सुक्खू सरकार ने बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। इस कार्यालय में उप निदेशक समेत 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को शिमला ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। इन दफ्तरों को डि-नोटिफाई करने के लिए बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। कुल 15 दफ्तरों को बंद किया गया है। इनमें 14 डिवीजन और 3 सर्कर ऑफिस हैं। जानकारी के अनुसार, नेरचौक सर्कल को खोलने के लिए 12-07-2022 को नोटिफिकेशन हुई थी। शिलाई डिवीजन को भी अब बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, पांवंटा साहिब (ईडी), रामपुर से सराहन (ईडी), सिरमौर के संगड़ाह (ईडी), हमीरपुर से सुजानपुर (ईडी), मंडी का थुनाग और नागणी, चंबा के तीसा (ईडी), ऊना का हरोली (ईडी) बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा, कुल्लू के बंजार में ईलेक्ट्रिकल सेक्शन, नूरपुर के सर्किल दफ्तर, धर्मपर सर्किल दफ्तर (SE), भोरंज (ईडी) को प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

15 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

17 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

17 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

17 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

18 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

20 hours ago