मुख्य समाचार

सरगम कौशल ने 21 साल बाद भारत को वापस दिलाया मिसेज व‌र्ल्ड का ताज  

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),

देश की बेटी सरगम कौशल ने मिसेज व‌र्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। गर्व की बात ये है कि सरगम कौशल ने जिस मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है वह 21 साल बाद भारत को वापस मिला है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। इससे पहले सरगम मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड 2022 रह चुकी हैं। इस मौके पर सरगम ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह दिसंबर में अमेरिका में होने वाली मिसेज व‌र्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं। इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पिता ने कहा कि मिसेज इंडिया व‌र्ल्ड 2022 का खिताब जितने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए पति लेफ्टिनेंट आदित्य मनोहर शर्मा को श्रेय दिया था। जम्मू की सरगम की इस सफलता पर न केवल उनका परिवार खुश है, बल्कि इसके साथ ही पूरा जम्मू-कश्मीर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं। जम्मू के बाहु फोर्ट में सरगम के माता पिता का घर है और अब उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सरगम पेशे से शिक्षिका हैं और उनके पिता जीएस कौशल बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर रह चुके हैं। उनकी इस सफलता पर उनके पिता ने बताया कि सरगम की मेहनत रंग लाई है। सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह चाहती हैं कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए। वह अभी अमेरिका में है। बेटी के जनवरी में जम्मू आने की योजना है। उसके पति नौ सेना में हैं। उनकी ड्यूटी मुंबई में है। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद जहाँ कई महिलाएं शादी के बाद अपने करियर को छोड़ देती हैं, वहीं 32 साल की सरगम कौशल ने 2018 में अपनी शादी होने के बाद ब्यूटी पेजेंट जीतने का प्रण लिया था। जब उन्होंने फैसला ले लिया उसके बाद वह मुंबई आकर माडलिंग करने लगीं। इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वह मिसेज इंडिया में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। सरगम से पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था। इस पुरस्कार की जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे। अदिति ये क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। अदिति एक एक्ट्रेस के रूप में भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

23 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago