किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
75 दिन 75 स्थान में स्वच्छता अभियान के तहत आज एसएफडी (स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट) के माध्यम से महाविद्यालय रिकांगपिओ के कैंपस एवं खेल मैदान में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इन दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में एस एफ डी गतिविधि के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाए हुए हैं। इसके तहत आज ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के कैंपस एवं खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रामपुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री पंकज ठाकुर, जिला संगठन मंत्री पवन कुमार, जिला संयोजक अविनाश, इकाई अध्यक्ष रितिका, बीए प्रमुख आयुषी, राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक सूजल, इकाई सह सचिव दिव्या, एस एफ एस जिला संयोजिका अन्वी, अमृता, अभिषेक, अमन, प्रीति, ओजस, सुजात आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ) 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…
ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…