सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा आयोजित ग्रामीण क्लस्टर खेल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद रोशन क्लब पपलोल द्वारा पपलोल मैदान में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी , वॉलीबॉल, व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात नेहरू युवा केंद्र हिमाचल प्रदेश की उप निदेशक ईरा प्रभात ने शहीद रोशन लाल स्मारक पर पुष्प श्रद्धांजलि देकर की। ईरा प्रभात ने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी व युवाओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस टूर्नामेंट में 230 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कबड्डी में बसाल की टीम ने फाइनल में कहलोग को रोमांचक मुकाबले में 21-19 से हराया व वॉलीबॉल के फाइनल में पपलोल की टीम ने पाडली की टीम को 2-1 से हराया। वहीं 100 मीटर दौड़ में भाविक, कशिश व काव्य विजेता रहे। कार्यक्रम के समापन में जिला फेडरेशन के निदेशक मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। अशोक ठाकुर ने क्लब के प्रयासों को सराहा और कहा कि यह क्लब निरंतर ही अच्छे कार्य करता आ रहा है। शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने सभी गांव के लोगों का धन्यवाद किया व कहा कि लोगों के सहयोग से ही ऐसे आयोजन सफल हो पाते हैं।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ) 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…
ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…