अपराध /दुर्घटना

सिरमौर : ददाहु में जुआ खेलते हुए SIU की टीम ने पकड़े बदमाश

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

रेणुका थाना पुलिस व SIU की टीम नाहन ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलते कुछ व्यक्तियों को पकड़ा। जिनके पास से ₹36000 की नकदी बरामद की गई। वीरवार को समय करीब 5:30 बजे शाम, पुलिस थाना श्री रेणुका जी व नाहन की पुलिस टीम गश्त के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर मौजूद थी तो पुलिस टीम को मुखबर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अमित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ददाहू के तीन मंजिला मकान की धरातल वाली मंजिल में कुछ व्यक्ति ताश के पतों के साथ जुआ खेल रहे हैं । जिस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान में दबिश देकर मामले में संलिप्त व्यक्तियों को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्तियो के कब्जे से ताश के 52 पतों सहित 36000/रू० की नगदी भी बरामद की है। जिस पर आरोपीयों के विरूद्ध पुलिस थाना श्री रेणुका जी में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया व मामले में आगामी अन्वेशण जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

2 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

3 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

5 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

7 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

9 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

9 hours ago